लोहरदगा: जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्ववर्ती छात्र संघ का हुआ गठन, कलिंदर उरांव बने अध्यक्ष और सागर वर्मा बने सचिव
जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्व छात्रों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार शाम लगभग 3:00 बजे हुई। इस बैठक में लोहरदगा नवोदय विद्यालय पूर्ववर्ती छात्र समागम के साथ पूर्व छात्र संगठन का चुनाव किया गया। इस चुनाव में कलिंदर उरांव को अध्यक्ष, सागर वर्मा को सचिव, गुलाम जिलानी को कार्यकारी अध्यक्ष और नेसार अंसारी को कोषाध्यक्ष चुना गया।