लोहरदगा: नवाड़ीपाड़ा में युवती ने लगाई फांसी, रिम्स के लिए रेफर किया गया
सदर थाना क्षेत्र के नवाड़ीपाड़ा में सोमवार की देर शाम स्व. वीरेंद्र भगत की पुत्री प्रियंका कुमारी (18 वर्ष) ने फांसी लगा ली। घर वालों को समय रहते मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुवे सोमवार देर शाम 8:00 रिम्स रेफर कर दिया गया।