लोहरदगा: न्यू रोड स्थित लोहरदगा लॉज में युवक का शव मिला, पुलिस कर रही जांच
लोहरदगा शहरी क्षेत्र के न्यू रोड स्थित लोहरदगा लाॅज में सोमवार की रात लगभग 9:30 एक युवक का शव संदेहास्पद अवस्था में बरामद किया गया है। होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।