लोहरदगा: साइडिंग पावरगंज स्थित बाबा गोविंद दास के मठ में गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई गई, सैकड़ों लोग हुए उपस्थित
लोहरदगा साइडिंग पावरगंज स्थित बाबा गोविंद दास जी के मठ में मंगलवार शाम लगभग 3:00 गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम पुरोहित गोपाल पांडे जी ने पूजा, पाठ, अरदास और आरती का आयोजन किया, जिसके पश्चात कडाह प्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं ने सुखमणि साहब और जपजी साहब का पाठ किया। इसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।