झारखंड की हसीन वादियों के बीच दौड़ती वंदे भारत एक्सप्रेस का अद्भुत नज़ारा!
कल सोशल मीडिया पर आएगा एक बेहद खूबसूरत वीडियो!
पटना–राँची वंदे भारत एक्सप्रेस का बरकाकाना से राँची के बीच का वह सफर, जहाँ ऊँची-ऊँची पहाड़ियाँ, घने जंगल, हरियाली और सुरंगों से होकर गुजरती ट्रेन किसी खूबसूरत पर्यटन स्थल का एहसास कराती है।
खासकर हेहल और सांकी स्टेशन के बीच का घाट सेक्शन भारतीय रेलवे की इंजीनियरिंग और कठिन परिश्रम का एक शानदार उदाहरण है। दुर्गम पहाड़ियों को चीरकर बनाई गई रेल लाइन बताती है कि देश के कठिन से कठिन भौगोलिक क्षेत्रों तक रेल कनेक्टिविटी पहुँचाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है।
इस खूबसूरत रेलखंड से गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस का सफर अपने आप में बेहद खास है। कई सुरंगों, पहाड़ियों और घाटियों से होकर गुजरती ट्रेन जब झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच नजर आती है, तो यह दृश्य किसी फिल्मी दुनिया से कम नहीं लगता।
फिलहाल इस अद्भुत सफर की कुछ तस्वीरें आपके साथ साझा कर रहा हूँ।
कल Way4U पर देखिए इस खूबसूरत रेलमार्ग का शानदार वीडियो, जिसमें आपको दिखेगा प्रकृति और भारतीय रेलवे की इंजीनियरिंग का अनोखा संगम।
आप बताइए, क्या आपने कभी बरकाकाना–राँची रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर किया है?
Bihar, India | Oct 13, 2026