हरलाखी: कसेरा गांव में बंद घरों में हुई हजारों की चोरी, हरलाखी थाना पुलिस जाँच में जुटी
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना क्षेत्र के कसेरा गांव में एक बंद घर में चोरी की घटना सामने आई है। घर के मालिक अनिल कुमार झा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनिल कुमार झा ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना 15 फरवरी की रात को हुई, जब वह दरभंगा में थे। चोरों ने उनके सुनसान घर में घुसकर पेटी, बक्से और अलमारी के ताले तोड़ दिए।