पोंगड़ा गांव स्थित ईंट-भट्ठा में शनिवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर ईंट-भट्ठा में कार्यरत मजदूरों को अधिकार व कानून के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि मजदूरों के शोषण रोकने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ऐसे मामलों में निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है।