अमरिया: अमरिया क्षेत्र में देवहा नदी से किसानों को मिलेगी राहत, कटान रोकने के लिए शुरू हुआ सुरक्षा कार्य
अमरिया से इस वक्त की बड़ी खबर. इतवार शाम 4 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि देवहा नदी के कटान को रोकने के लिए जल संसाधन विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है। अमरिया ब्लॉक के उदरा और भदसरा गांव में नदी किनारे लोहे के गैबियन बॉक्स लगाए जा रहे हैं। इनमें बड़े-बड़े पत्थर भरकर नदी के तेज बहाव से होने वाले कटान को रोका जाएगा। मौके पर युद्धस्तर पर काम जारी है।