बेलतरा: ई-केवाईसी से राशन वितरण में आएगी पारदर्शिता, दो दिनों में 1697 हितग्राहियों ने सेवा संकल्प शिविरों का लिया लाभ
ई-केवाईसी से राशन वितरण में आएगी पारदर्शिता दो दिनों में 1697 हितग्राहियों ने सेवा संकल्प शिविरों का लिया लाभ, जिले में करीब एक लाख सदस्यों की ई-केवाईसी बाकी मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत राशनकार्डधारियों के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। 28 और 29 सितंबर को 1697 हितग्राहियों ने सेवाओं का लाभ लिया।