धौलपुर: उपखण्ड अधिकारी ने किया पीएचसी, विद्यालयों व आँगनबाडी केंद्रों का निरीक्षण
उपखण्ड अधिकारी धौलपुर के द्वारा जाटौली क्षेत्र के विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा आँगनबाड़ी केंद्र का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान दू का पुरा में मिड डे मील में बर्तन साफ नही थे साफ सफाई रिकॉर्ड संधारण की स्थिति अच्छी नहीं थी। और आंगनबाड़ी केंद्र सांडा पर बच्चों के सीखने की स्थिति कमजोर पाई गई।