कांके: झारखंड में पेयजल और बिजली कटौती की समस्या पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सरकार को घेरा
Kanke, Ranchi | Apr 29, 2026 झारखंड में उत्पन्न पेयजल की समस्या और पावर कट की समस्या से राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी चरणबद्ध रूप से विरोध प्रदर्शन करने वाली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 6,7,8, 9 और 11 और 12 मई राज्य के अलग-अलग जिलों में क्रमवार विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।