हरिद्वार: इब्राहिमपुर में गुलदार के हमले में घायल किशोर के बाद जागा वन विभाग, गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया जाएगा पिंजरा - रेंजर
बहादराबाद में इब्राहिमपुर के अलीपुर मार्ग पर रविवार शाम गुलदार के हमले में घायल किशोर के मामले में वन विभाग ने क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का फैसला लिया है। रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है और जल्दी पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिला अस्पताल में भर्ती घायल किशोर की हालत स्थिर है।