हरिद्वार: SP सिटी स्वतंत्र कुमार ने कनखल थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, आदतन अपराधियों पर कार्रवाई में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
SP सिटी स्वतंत्र कुमार ने सोमवार को कनखल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ़-सफ़ाई की व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के चलते क्षेत्र में मौजूद आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में तेज़ी लाई जाए। जिससे समय रहते आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश पाया जा सके।