हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र में दसवीं के छात्रों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद दिखाई गई पिस्टल, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा क्षेत्र
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में दसवीं के छात्रों के बीच मामूली विवाद के बाद पिस्टल दिखाकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता ने कनखल थाने में शिकायत देते हुए बताया कि ट्यूशन में हुए विवाद के बाद उसके बेटे के साथ पढ़ने वाले एक छात्र और उसके एक अन्य साथी ने वीडियो कॉल पर उसके बेटे को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी है।