हरिद्वार: भूपतवाला स्थित धार्मिक संपत्ति कब्जाने के मामले में 20 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, एसपी सिटी ने दी जानकारी
हरिद्वार के भूपतवाला में धार्मिक संपत्ति के नाम की फर्जी ट्रस्ट बनाए जाने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर हरिद्वार कोतवाली में 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि भूपतवाला स्थित श्री नारायण निवास आश्रम के महासचिव दीपक कुमार ने यह मुकदमा दर्ज कराया है।