हरिद्वार: फायर सीजन के दौरान जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, बिलेश्वर कार्यालय में वार्डन ने दी जानकारी
फायर सीजन के दौरान जंगलों में आग लगने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन रविंद्र पुंडीर ने कहा फायर सीजन की शुरुआत हो जाने के साथ जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन कंट्रोल बर्निंग की एक्सरसाइज कर रहे हैं। जंगलों में पड़े सूखे पत्ते, घास और टहनियों से आग फैलने की ज्यादा संभावना बनी रहती है।