हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते 2 को किया गिरफ्तार, 110 पव्वे देशी शराब और स्कूटी बरामद
सोमवार को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र से दो शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से पुलिस को 110 को देशी शराब और एक स्कूटी बरामद हुई है। स्कूटी को सीज कर दिया गया है। जबकि दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों के नाम दीपक और अक्षय हैं।