वीरपुर पंचायत भवन में लगा शिविर, 12 को लगाये कृत्रिम हाथ-पैर
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एडिप योजना अंतर्गत एलिम्को के निर्देशानुसार ऑन द स्पॉट चिन्हांकन कर दिव्यांगजनो को कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग सामग्री वितरित किये जाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज पंचायत भवन वीरपुर में ऑन द स्पॉट निः शुल्क चिन्हांकन सह वितरण शिविर का आयोजन कर 12 दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ एवं पैर मौके पर ही बनाकर लगाये गये।
एसआर ट्रस्ट एवं एलिम्को के माध्यम से आयोजित शिविर में श्री नरेंद्र कुमार प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एलिम्को जबलपुर, सुश्री प्रिया वर्मा प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एसआर ट्रस्ट, श्री लाखन सिंह मीणा मैनेजर एसआर ट्रस्ट, श्री राम गिरीश पाण्डेय टेक्नीशियन एसआर ट्रस्ट, श्री नरेन्द्र पवार टेक्नीशियन, श्री संपत साकेत टेक्नीशियन द्वारा शिविर के दौरान कृत्रिम हाथ एवं पैर की आवश्यकता वाले 12 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन परीक्षण करते हुए मौके पर ही कृत्रिम हाथ एवं पैर तैयार किये गये और दिव्यांगजनों को लगाये गये। शिविर में कुल 16 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया तथा 12 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी श्री सतीश सिंह प्रशासनिक अधिकारी, श्री अशोक यादव विशेष उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026