रायपुरा में बावड़ी की साफ-सफाई एवं पूजन
-----
#श्योपुर-/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ग्राम रायपुरा की प्राचीन बावड़ी पर गत दिवस साफ-सफाई एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने कहा कि प्राचीन नदी, तालाब और कुएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी समय-समय पर साफ-सफाई एवं संरक्षण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी से कम से कम एक फलदार वृक्ष लगाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी एवं नवांकुर संस्था प्रतिनिधि भास्कराचार्य टकसाली, प्रस्फुटन समिति जाटखेड़ा के अध्यक्ष नंदकिशोर जाटव, सचिव रामस्वरूप सुमन, रामकिशोर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
9 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026