रायसेन कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित सांची फ्यूल पेट्रोल पंप पर सामने आए फर्जीवाड़े ने प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। वीडियो में स्पष्ट है कि 777 रुपये में फुल होने वाली कार की टंकी में दोबारा 500 रुपये से अधिक की गैस भरकर ग्राहकों को सरेआम लूटा जा रहा है। विडंबना यह है कि यह 'लूट' प्रशासनिक मुख्यालय की नाक के नीचे चल रही है।