भीलवाड़ा: राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने विभागीय प्रकरणों की समीक्षा की, प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जीआर मूलचंदानी गुरुवार को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों से संबंधित राज्य मानवाधिकार आयोग में लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली।बैठक में पुलिस, नगर निगम, नगर निकाय, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों