महनार: महनार थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
होली पर्व को लेकर शुक्रवार को महनार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने किया।बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में होलिका दहन से होली तक पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई।