महनार: टांडा चौड़ी वार्ड 14 में नल जल योजना का लाभ नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी "हर घर नल जल योजना" के तहत हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कई गांवों और कस्बों में पाइपलाइन बिछाने के बावजूद लोगों को अभी तक पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे आमजन में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।ऐसी ही स्थिति है वैशाली जिले के महनार नगर परिषद मे।