महनार: पहाड़पुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 30 पीस फ्रूटी पैक विदेशी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया
महनार थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव स्थित एक घर मे छापेमारी कर 30 पीस फ्रूटी पैक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार कारोबारी की पहचान स्व लोटन पासवान के पुत्र नंदलाल पासवान के रूप में हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि नंदलाल पासवान बेचने के लिए घर में शराब रखा हुआ है।