महनार: महनार में महाशिवरात्रि जुलूस में लाठीचार्ज: थानाध्यक्ष ने कहा, खबरें भ्रामक हैं
महनार में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित शिव बारात के झांकी में बरातियों पर महनार पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज का आरोप लगा है।घटना से नाराज लोगों ने आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग किया है।घटना को लेकर बताया गया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल की भांति इस बार भी शिव बारात का आयोजन किया गया था।आरोप है कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की गई है।