महनार: गोरिगामा गांव में पुराने विवाद के चलते एक युवक को मारपीट कर घायल किया गया, इलाज के लिए महनार CHC में भर्ती कराया गया
महनार थाना के गोरिगामा गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया मारपीट में जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया।घटना को लेकर इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात करीब 9 बजे गोरिगामा वार्ड संख्या 6 निवासी प्रमोद शर्मा के पुत्र रूपेश शर्मा ने घटना की जानकारी दिया।