महनार: महनार में महाशिवरात्रि की शिव बारात में शामिल हुए JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा
आज देशभर में महाशिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल की भांति इस बार भी महनार में शिव बारात की झांकी निकाली गई जिसमें विभिन्न देवी देवताओं एवं भूत बैताल के साथ काफी संख्या में लोग शिव बारात में शामिल रहे।शिव बारात महनार स्टेशन रोड स्थित संगत मंदिर से निकाला गया जो महनार के विभिन्न चौक चौराहे से होकर गुजरा।