भदोही: क्षेत्र के खेमापुर में पुलिस मुठभेड़ में ₹25000 का इनामी बदमाश हुआ घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
भदोही पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए ₹25,000 के इनामी बदमाश अलीम उर्फ नन्हका को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।