भदोही: जमुनीपुर, अठगवा सहित तीन स्थानों पर आग से फसल और सामान जलकर हुए राख
भदोही जिले के चौरी और मोढ़ क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की तीन घटनाओं में लाखों रुपये का सामान और फसल जलकर राख हो गई।शनिवार रात नेवादा कला गांव में सभाशंकर गुप्ता की किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे दुकान का सारा सामान जल गया। इसी तरह, जमुनीपुर अडगावां गांव में गिरे विद्युत तार से एक बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई।