भदोही: सुरियावां थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को किया गया जिला बदर, पुलिस ने डुगडुगी बजाकर चस्पा किया नोटिस
पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। थाना सुरियावां पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते दो शातिर अपराधियों को गुंडा एक्ट के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट श्री विशाल सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत महेश कुमार तिवारी निवासी भीमसेनपुर और हरिहर निवासी सदौपुर।