भदोही: भदोही जिले में वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध की आशंका पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर किया रूट मार्च
भदोही में वक्फ संशोधन विधेयक-2024 के विरोध की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी विशाल सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने थाना/चौकी प्रभारियों के साथ रूट मार्च किया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों और बाजारों में गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन जांच की गई।