भदोही: सुरियावां थाना पुलिस ने वृद्धा पेंशन के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भदोही जिले की सुरियावां पुलिस ने वृद्धा पेंशन सत्यापन के बहाने ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष कुमार दुबे और विपिन पांडेय, एयरटेल पेमेंट बैंक व फिनो बैंक की फ्रेंचाइजी चलाते थे और लोगों से अंगूठे का निशान लेकर उनके खातों से पैसे निकालते थे। पीड़ित राजेंद्र प्रसाद की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया।