भदोही: भदोही जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ चलाया गया अभियान, 5 ई-रिक्शा किए गए सीज
भदोही जिले में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। बुधवार को एआरटीओ राम सिंह के नेतृत्व में भदोही, ज्ञानपुर, सुरियावां और गोपीगंज में अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर पांच ई-रिक्शा सीज कर दिए गए, जबकि 25 का चालान काटा गया। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि अवैध वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके.