इटाढ़ी: मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Itarhi, Buxar | Apr 17, 2026 गुरूवार को इटाढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। अभियान के क्रम में इटाढ़ी गांव से मारपीट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इटाढ़ी गांव निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है।