सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के जमुआ नहर के पास दो बाइकों की टक्कर, घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया
मऊआइमा ब्लॉक क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में निखिल गुप्ता (पुत्र कृष्णा गुप्ता) और शिवशंकर (पुत्र भोलानाथ) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4 बजे जमुआ नहर के पास हुई।घायलों को तुरंत एंबुलेंस से मऊआइमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सदर रिफर किया गया।