सेवा संकल्प अभियान 2026 : मेडिकल कॉलेज सिम्स छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित
स्वास्थ्य शिविर में 1450 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ
====================================
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना कैथवास के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत शनिवार को मेडिकल कॉलेज सिम्स छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू एवं श्री शेषराव यादव द्वारा किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में जनप्रतिनिधि श्री राजू नरोटे, श्री रिजवान कुरैशी, श्री धर्मेंद्र मिगलानी, श्री रमेश पोपली, श्री संजय पटेल, श्री माइकल, श्री राकेश पहाड़े, श्री चंदू जैन, श्री मनीष ठाकरे, श्री विजय नामदेव, श्री अनुज दुबे एवं श्रीमती अर्चना सिंधई उपस्थित थे।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। इनमें डॉ. अनुपम जैन, डॉ. विपिन जैन, डॉ. आयुषी डेहरिया, डॉ. सुशील जैन, डॉ. एल.एन. साहू, डॉ. सुमित महोबे, डॉ. भारती बदलानी, डॉ. सुधीर शुक्ला, डॉ. प्रमिला यवतकर, आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण रघुवंशी एवं डॉ. कविता मसराम शामिल थे। होम्योपैथिक एवं आरोग्य हॉस्पिटल, विवान्ता हॉस्पिटल, आनंद हॉस्पिटल, सोनारे हॉस्पिटल एवं क्लेरिस हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने भी मरीजों का उपचार किया।
स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अर्चना कैथवास, प्रभारी डीन डॉ. विवेकानंद वाघमारे, सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे, जिला स्वास्थ्य मीडिया अधिकारी डॉ. प्रमोद वासनिक, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. देवेंद्र भालेकर एवं डीपीएम शैलेंद्र सोमकुवर उपस्थित थे। शिविर में कुल 1450 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। जिला स्तर के साथ ही जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh