गौधुलि वृद्धाश्रम में आनंदकों ने वृद्धजनों का किया सम्मान
==================================
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आनंदकों द्वारा वृद्धजनों का सम्मान किया गया। मध्यप्रदेश शासन (आनंद विभाग) के राज्य आनंद संस्थान की अवधारणा के अनुरूप तथा कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित गौधुलि वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया।
संस्थान के मास्टर ट्रेनर श्री कैलाश सोनेवार ने कहा कि वृद्धजनों का आशीर्वाद हमारे लिए वरदान है। हमें बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने के साथ-साथ उनकी सेवा भी करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आनंदम सहयोगी श्री महेश वंदेवार, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता श्रीमती लता नागले एवं श्री राजेश सहित आनंदकों की सहभागिता रही।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh