पौनिया व रमपुरी में आबकारी-पुलिस की दबिश कार्रवाई
13 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 1410 कि.ग्रा. महुआ लाहन बरामद
=================================
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी. आर. वैद्य के निर्देशन में आबकारी वृत्त चौरई के अंतर्गत आज ग्राम पौनिया तथा रमपुरी में आबकारी एवं पुलिस बल द्वारा दबिश कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान कुल 03 आपराधिक प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए। इस दौरान कुल 13 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1410 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश सिंघल, आबकारी प्रधान आरक्षक श्री राजकुमार यदुवंशी, आरक्षक सुश्री भारती मरकाम तथा पुलिस थाना चांद का बल उपस्थित था।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh