रक्सौल: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए रक्सौल में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनानें को लेकर रक्सौल में पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया एवं माइक के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। इस दौरान फ्लैग मार्च में एसएसबी जवान भी शामिल रहे। जानकारी शनिवार शाम करीब 04:25 बजे मिली।