#यातयात_पुलिस_ने_नियमों_का_उल्लंघन_करने_पर_काटेचालान__1_50____लाख_का_जुर्माना_वसूला_________
#बृजनगर________
जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ चालान काटे हैं। यातायात शाखा डीग के प्रभारी राम भरोसी मीणा के नेतृत्व में चलाई गई इस विशेष मुहिम के तहत विभिन्न चौराहों पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
150 से अधिक वाहनों के कटे चालान
यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल धर्मपाल ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 1.50 लाख रुपये का राजस्व वसूला है।
कार्रवाई का मुख्य विवरण इस प्रकार है:
ओवर स्पीडिंग गति सीमा से तेज दौड़ते ,वाहनों के आगे बंपर लगाना पर 100 वाहनों के चालान।
प्रमुख चौराहों पर कार्रवाई: इंदिरा सर्किल सहित विभिन्न स्थानों पर 55 वाहनों के चालान।
अनधिकृत व छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेटों पर कार्रवाई।
सुरक्षा नियमों की अनदेखी: बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई।
नो पार्किंग: यातायात व्यवस्था बाधित कर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान।
टीम में ये रहे शामिल
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में यातायात पुलिसकर्मी, कांस्टेबल जयपाल, कांस्टेबल वीरी सिंह और कांस्टेबल नरेश कुमार शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें।