#कस्बे_के_मेला_मैदान_अंतर्राष्ट्रीय_योग_कार्यक्रम_आयोजित_सामूहिक_योगाभ्यास_किया
#बृजनगर______________________
आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मेला में मौजूद श्री रामकला रंग मंच पर मुख्य ब्लॉक स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम पूरी भव्यता, उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
योग शिक्षक कैलाश जांगिड़ ने नियमानुसार 1 घंटे के लगभग योग करवाया साथ में उनके टीम के सदस्य रिटायर्ड पटवारी भगवान दस खण्डेलवाल,अशोक कुमार वर्मा मौजूद रहे।
वही योगशिक्षक रणवीर सिंह ने भी संबंधित योगाभ्यष करवाया
खड़े होकर किए जाने वाले आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन और त्रिकोणासन का अभ्यास कराया गया। इसके बाद बैठकर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, अर्धउष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशंकासन, उत्तानमंडूकासन व वक्रासन तथा पेट के बल लेटकर मकरासन, भुजंगासन व शलभासन का अभ्यास हुआ। अंत में सीधा लेटकर सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन व शवासन का सामूहिक अभ्यास किया गया। आसन सत्र के उपरान्त कपालभाती क्रिया तथा प्राणायाम सत्र संपन्न हुआ, जिसमें अनुलोम-विलोम, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम कराए गए। अंत में ओमशांति भवन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम से हीरा बहन द्वारा 8 मिनट के ध्यान योग के बाद विश्व कल्याण की कामना के साथ शांति पाठ किया गया।
वही आयुर्वेद विभाग से चिकित्सक अनिल शर्मा ने बताया कि योगाभ्यास के बाद लगभग 650 छाछ पाउच वितरित किए गए।भाई स्थानीय लोगों ने ठंडाई वितरित की।
मौके पर तहसीलदार कमलचंद शर्मा,गृहराज्यमंत्री कार्यालय निजी सहायक शत्रुध्न सिंह,पूर्व चेयरमैन रामावतार मित्तल ,रमनलाल सैनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन मित्तल,सुनील शर्मा,संजय सिंघल,बिजली विभाग से कनिष्ठ अभियंता चौधरी डॉ रविंद्र सिंह,सहायक प्रभारी बीसीएमओ डॉ गजेंद्र तंवर,नगरपालिका ईओ हरिओम गुर्जर ने व्यवस्थाओं को देखरेख किया साथ में कनिष्ठ अभियंता कुंवर सिंह,जसवीर सिंह,मधुर शर्मा, तारा,शिवेंद्र, हितेश सैनी ,देवेंद्र सिंह,अध्यापक मेघश्याम शर्मा,मंजू शर्मा,रामचरण गिरदावर सफाई निरीक्षक सुभाष चौहान आदि मौजूद रहे।