झालरापाटन: सेटेलाइट अस्पताल में प्रसूता के टांके काटने में लापरवाही, अवैध वसूली के आरोप पर कांग्रेस ने जताया विरोध
झालरापाटन सेटेलाइट हॉस्पिटल में प्रसूता के टांके काटने में लापरवाही और प्रसव के बाद स्टाफ द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इसके विरोध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, पार्षद मोहम्मद कासिम भट्टी और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 अस्पताल पहुंचकर प्रभारी डॉक्टर लकवाल के समक्ष रोष प्रकट किया।