झालरापाटन: चंद्रावती ग्रोथ सेंटर में रीको की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, पानी की टंकी पर चढ़े पीड़ित
झालावाड़ जिला प्रशासन ने गुरुवार को चंद्रावती ग्रोथ सेंटर में रीको की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए 14 परिवारों के मकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके विरोध में शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे पीड़ित परिवारों के एक दर्जन लोग चंद्रावती ग्रोथ सेंटर में पानी की टंकी पर चढ़ गए। और तोड़े गए मकान के मुआवजे की मांग करने लगे।