झालरापाटन: प्रशासन के आश्वासन पर पीड़ित परिवार ने टंकी से उतरा, ग्रोथ सेंटर से अतिक्रमण हटाने के बाद मिला पुनर्वास का आश्वासन
चंद्रावती ग्रोथ सेंटर में रीको की जमीन से अतिक्रमण हटाने के बाद शुक्रवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़े पीड़ित परिवार नीचे उतर गए। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया। उपखंड अधिकारी ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे बताया की प्रशासन ने उन्हें रहने, खाने और पुनर्वास का आश्वासन दिया है।