पटना ग्रामीण: पटना में गंगा नदी उफान पर; गांधी मैदान, अंटाघाट, कुर्जी, दीघा इलाकों के घरों में घुसा पानी
गंगा नदी के जल स्तर के बढ़ोतरी के कारण राजधानी पटना में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है मरीन ड्राइव से देखने पर जहां तक नजर जा रहा है हर तरफ पानी ही नजर आ रहा है. जहां पर गंगा किनारे किसान खेती करते थे वह सब इलाका भी पूरी तरीके से डूब चुका है. वही गंगा नदी के किनारे इलाके जैसे की दीघा, कुर्जी, अंटा घाट, गांधी मैदान इलाकों के घरों में गंगा का पानी घुस चुका है .