पटना ग्रामीण: कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या का पटना में भी विरोध, एनएमसीएच में डॉक्टरों ने किया विरोध प्रदर्शन
कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले की गूंज पटना में भी सुनाई पड़ने लगी है। घटना के विरोध में सोमवार को पटना के NMCH अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी विभागों में कामकाज ठप रहा। जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना में कड़ी कार्रवाई की मांग की।