पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में आचार्य किशोर कुणाल ने कहा- बिहार में बन रहा है देश का सबसे बड़ा विराट रामायण मंदिर
राजधानी पटना के पटना जंक्शन पर स्थित महावीर मंदिर में महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताते हुए कहा- बिहार के पूर्वी चंपारण के कैथवलिया मे बन रहा है देश का सबसे बड़ा विराट रामायण मंदिर जिसकी ऊंचाई 270 फीट चौडाई 540 फीट और लंबाई 1080 फीट होगी. इस विराट मंदिर में कुल 2101 पिलर होंगे.