पटना ग्रामीण: कोलकाता में कोई कानून व्यवस्था नहीं, वहां महिलाओं का चीरहरण हो रहा है : एयरपोर्ट पर बोले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह
सोमवार की देर शाम केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पटना से दिल्ली रवाना हो गए। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।