नावकोठी अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सुनवाई के दौरान चार मामलों का निष्पादन किया गया। अंचल अधिकारी सूरज कुमार कार्यालय सहायक अमरजीत कुमार सब इंस्पेक्टर युगल किशोर मंडल सहित अन्य फरियादी मौजूद थे।