पटना ग्रामीण: गोपाल खेमका की हत्या की साजिश डेढ़ महीने पहले रची गई थी, पटना में एसएसपी का खुलासा
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोपाल खेमका हत्याकांड का खुलासा किया है। पटना एसएसपी ने बताया कि डेढ़ महीने पहले हत्या की साजिश रची गई थी। इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड अशोक साव है, जिसका गोपाल खेमका से जमीनी विवाद था। अशोक साव ने उमेश यादव को गोपाल खेमका की हत्या करने के लिए चार लाख रुपए में डील की थी।